राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई जेट लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

0
291


प्रतिभा पाटिल के बाद ऐसा करने वालीं दूसरी महिला प्रेसिडेंट


नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी। इसी के साथ राष्ट्रपति मुर्मु लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।
अधिकारियों ने बताया कि ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति को सुखोई-30 एमकेआई में लेकर उड़ान भरी। राष्ट्रपति तीनों सेवाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं। वह फिलहाल असम की तीन दिन की यात्रा पर हैं। वायुसेना अड्डे पर राष्ट्रपति की आगवानी एयर मार्शल एसपी धारकर, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने की।
सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला मल्टी रोल लड़ाकू विमान है। इसे रूस की कंपनी सुखोई ने विकसित किया है और इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here