चंद्रयान—3 की सफलता को पूजा अर्चना का दौर जारी

0
245

  • रामदेव ने किया यज्ञ, केदार व बद्रीनाथ में भी की गई पूजा

देहरादून। चंद्रयान—3 की आज चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग पर देश और दुनिया की नजरें लगी हुई है। मिशन चंद्रयान की इस सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष में लंबी चलांग लगाने वाला है। विश्व के अमेरिका और रूस तथा चीन जैसे देश जो करने में अब तक सफल नहीं हो सके आज अपने मिशन चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के साथ भारत (इसरो) वह सब करने के बेहद करीब पहुंच चुका है। समाचार लिखे जाने तक इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार सब कुछ बहुत बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है। आज शाम 4ः55 बजे होने वाली इस लैंडिंग की सफलता के लिए देशभर में पूजा अर्चनाओं का दौर जारी है। आज हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव ने यज्ञ किया वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ में पूजा अर्चना की गई।
योगपीठ में आयोजित यज्ञ में आचार्य स्वामी रामदेव ने यज्ञ का आयोजन किया जिसमें आचार्य कुलम के सैकड़ो छात्र—छात्राओं ने हिस्सा लिया। यज्ञ के बाद स्वामी रामदेव ने कहा कि इस सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष विज्ञान में विश्व राष्ट्रों को अपना लोहा मनवा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे भारत की प्रतिष्ठा तो बढ़ ही जाएगी साथ ही भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि अब भारत का झंडा चंद्रमा पर भी फहरायेगा। उधर आज केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में भी चंद्रयान—3 की सफल लैंडिंग के लिए धर्माचार्यो व पुजारी ने विशेष पूजा अर्चना की।

चंदा मामा अब पास केः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता की अग्रिम बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उन्हें यह सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम बचपन में सुना करते थे कि चंदा मामा दूर के लेकिन इस सफलता के बाद अब चंदा मामा भी हमारे पास के हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here