Home उत्तराखंड Almora पुलिस ने नाबालिग का विवाह रूकवाया

पुलिस ने नाबालिग का विवाह रूकवाया

0
628

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग में शादी समारोह के दौरान बारात में दूल्हे की जगह पुलिस आ पहुंची। जांच में सामने आया कि दुल्हन नाबालिक है। जिसके चलते परिजनों को यह विवाह रोकना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बीते रोज बेरीनाग पुलिस को सूचना मिली कि विकासखंड के एक गांव में नाबालिग लड़की का विवाह किया जा रहा है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि विवाह घर में बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने जब दुल्हन के जन्म प्रमाण पत्र की जांच की तो उसकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई।
इधर वर पक्ष को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उनमें हड़कंप मच गया और वह बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचे। बाद में पुलिस ने दुल्हन पक्ष के साथ ही दुल्हे पक्ष से संपर्क कर दोनों परिवारों की काउंसलिंग की और उन्हें बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी। जिस पर दोनों परिवारों ने अपनी गलती मानते हुए लड़की के बालिग होने पर यह विवाह करने की बात पुलिस से कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here