पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

0
421



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। मृत सिपाही का नाम सुंदर शाही बताया जा रहा है, जो कपकोट बागेश्वर का निवासी था। आनन् फानन में उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद, पुलिस महकमें में हलचल का माहौल है।
जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब सवा छः बजे की है जब उसे गोली लगी। इस घटना की जांच के लिए एसपी देवेंद्र पींचा समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। अभी तक यह नहीं स्पष्ट है कि क्या यह हादसा था या फिर सिपाही ने खुद को गोली मारी। इस मामले की पूरी जांच हो रही है और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें संदिग्धता की संभावना भी है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
वहीं बताया जा रहा है कि कांस्टेबल सुंदर सिंह शाही ने आज सुबह नाइट ड्यूटी करने वाले सिपाही से चार्ज लिया और रात की ड्यूटी करने वाला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी पूरी कर चला गया। जिसके कुछ देर बाद ही वहंा से गोली चलने की आवाज आयी। बहरहाल पुलिस अब मामले की जांच में जुट चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here