उत्तराखण्ड कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल

0
287


नई दिल्ली। उत्तराखंड से कांग्रेस के लिए एक के बाद एक झटके वाली खबरें सामने आ रही हैं। इस क्रम में अब बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विधायक राजेंद्र भंडारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
बताते चलें कल चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। पूरे देश में आचार संहिता लागू हो चुकी है। वहीं कांग्रेस को जहां एक के बाद एक लगातार झटके लग रहे हैं। कल डा. हरक सिंह की बहू अनुकृति गुसाई समेत कई नेताओं ने पार्टी का एक साथ दामन छोड़ दिया, वहीं आज विधायक राजेंद्र भंडारी कांग्रेस की सदस्यता छोड़ते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। हैरत की बात है कांग्रेस संगठन का प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व हाथ पर हाथ धरे बैठा है और कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार कांग्रेस का हाथ छोड़ा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here