कुर्की का आदेश चस्पा करने ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस

0
243

उधमसिंहनगर। स्टोन क्रेशर महल सिंह हत्याकांड में वाछिंत चल रहे मुख्य साजिशकर्ता के घर पुलिस कुर्की का नोटिस चस्पा करने ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची। यही नहीं पुलिस ने वहां पर नोटिस चस्पा करने से पहले मुनादी भी करायी है।
काशीपुर के एसपी अभय प्रताप सिंह और सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में आज पुलिस स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता हरजीत सिंह काला और उसके बेटे तनवीर के घर कुर्की का आदेश चस्पा करने पहुंची। फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में कहा गया है कि दोनों आरोपी 23 दिसंबर तक पुलिस या कोर्ट के आगे सरेंडर कर दें, ऐसा न करने पर उनकी चल और अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया जायेगा। साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों को इनकी मदद न करने की चेतावनी भी दी है।
बता दें कि काशीपुर में 13 अक्टूबर को स्टोन क्रशर स्वामी महल सिंह की सुबह सवेरे बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया था कि हरजीत सिंह काला ने क्रशर में संपत्ति हिस्सेदारी को लेकर शूटरों द्वारा महल सिंह की हत्या करवाई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था।
लेकिन हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता हरजीत सिंह काला और उसका बेटा तनवीर फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इन्हें पहले भी सरेंडर करने का नोटिस दिया था लेकिन वे न तो पुलिस के पास आये और न ही न्यायालय में पहुंचे। जिसके बाद आज फिर उनके घर की कुर्की का नोटिस पुलिस ने चस्पा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here