Home News Posts छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है : मोदी

छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है : मोदी

0
390

नई दिल्ली। मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें. छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है। आज बिहार पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सूर्य देव का ये वरदान है – ‘सौर ऊर्जा’। सोलर एनर्जी आज एक ऐसा विषय है जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं. पहले गुजरात में उतनी छठ पूजा नहीं होती थी लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर आने लगे हैं। ये देखकर मुझे भी बहुत खुशी होती है। आजकल हम देखते हैं कि विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं। छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है। आज बिहार पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here