टिहरी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक पिकअप वाहन के नदी में गिर जाने से चार लोग घायल हुए है। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा दो की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हे देहरादून रैफर कर दिया गया है।
सड़क हादसे का यह मामला थाना कैम्पटी के सुमन क्यारी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह यहंा एक पिकअप वाहन यमुना नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में चार लोग सवार थे जिसमें से दो लोग ऊपर ही छिटक गए थे, जिन्हें अस्पताल भिजवा दिया गया है, उक्त दो व्यक्तियों को सामान्य चोटे बता रहे हैं व दो घायल लोगों को निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। जिनकी हालत गम्भीर देखते हुए उन्हे देहरादून रैफर किया गया है। पिकअप सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरी है।




