Home News Posts उत्तराखंड पत्नी और खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

पत्नी और खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

0
1159

देहरादून। रानीपोखरी क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। सुबह सवेरे हत्या व आत्महत्या की इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि फांरसिंक टीम व पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग नौ बजे ग्राम चौकीदार कुंदन सिंह रावत निवासी रखवाल गांव भोगपुर द्वारा थाना रानीपोखरी पुलिस को सूचना दी गयी कि रखवाल गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व खुद को गोली मार दी है। सुबह सवेरे हत्या व आत्महत्या की इस सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक विरजी कृषाली पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कृषाली (58) निवासी रखवाल गांव भोगपुर थाना रानीपोखरी द्वारा अपनी खुद की लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी कुसुम कृषाली (55) व खुद को गोली मार दी गयी है। जिनकी मौकेे पर ही मृत्यु हो गयी है। पुलिस को घर पर ही मृतक की बहू मौजूद मिली। जिसने जानकारी करने पर बताया कि मैं घर के अंदर ही मौजूद थी पर इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं हो पाई कि यह घटना कैसे हुई है। बहरहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जबकि घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुटी है।
मौके पर फील्ड यूनिट की टीम द्वारा की गयी जांच के दौरान सामने आया कि मृतका कुसुम कृषाली के गले एवं पेट के पास गोलियां लगी हैं तथा मृतक विरजी कृषाली के माथे पर गोली लगी है। पुलिस को मौके पर लाइसेंसी बंदूक खोखे बरामद हुए है। जिसमें दो खोखे मौके पर पड़े मिले तथा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बंदूक के अंदर मौजूद मिला। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि मृतक द्वारा पहले अपनी पत्नी को दो गोली मारी गयी तथा फिर अपने आप को एक गोली मार कर आत्महत्या कर ली गई। जिस कारण एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बंदूक के अंदर मौजूद मिला। बहरहाल पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पुलिस घटना के कारणों की जंाच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here