Home News Posts उत्तराखंड एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने पर मारी गोली

एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने पर मारी गोली

0
673

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बढी की एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे एसटीएच में उपचार के लिए ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर घायल किशोर को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली किशोर के दाहिने तरफ सीने पर लगी है। पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोर मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया था। कोतवाल मलिक ने बताया की आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here