Home News Posts उत्तराखंड ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत, दो गंभीर घायल

ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत, दो गंभीर घायल

0
485

नैनीताल। सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आकर जहंा बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मामला हल्द्वानी के कमलूवागाजा रोड का है, जहां एक तेज रफ्तार 10 टायर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here