Home News Posts उत्तराखंड चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक गिरफ्तार

0
546

देहरादून। पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पर राहुल गुप्ता निवासी मिस्सरवाला थाना डोईवाला देहरादून द्वारा अपनी मोटरसाईकिल मिस्सरवाला डोईवाला स्थित उनके घर के बाहर से चोरी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र्पा दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे हेतु एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास से घटना में शामिल ओमप्रकाश उर्फ भोन्दा पुत्र गणेशीलाल निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला को घटना में चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। ओमप्रकाश उर्फ भोन्दा पूर्व में भी चोरी की घटनाओ में जेल जा चुका है। जिसके विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के कई मुकदमें दर्ज है। नशा करने का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए ही उसके द्वारा चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here