Home News Posts उत्तराखंड चोरी के जेवरातों के साथ एक गिरफ्तार

चोरी के जेवरातों के साथ एक गिरफ्तार

0
230

देहरादून। पुलिस ने चोरी के जेवरातों के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 दिसम्बर को दुर्गादत्त दास पुत्र गौतमदत्त दास, निवासी जीरो प्वाईन्ट नकरौन्दा, हर्रावाला डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिन मे वह निजी कार्य से परिवार के साथ बाहर गये थे तथा जब वह अपने घर वापस आये तो चोरो द्वारा उनके घर से आभूषण चोरी कर लिए गये है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी अजय सिंह द्वारा घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को सख्त निर्देश देते हुए थाना डोईवाला स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करतें हुए जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से आज पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम देने वाले जरीफ अहमद पुत्र अकबर अहमद को रेलवे स्टेशन रोड, हर्रावाला, डोईवाला से घटना में चोरी की गई शत—प्रतिशत ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह घटना को अजांम देने से पूर्व बंद घरों की रैकी कर घरो को चिन्हित करता था और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अजांम दिया करता है, तथा घटना के बाद वह अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने मूल निवास उत्तर प्रदेश भाग जाता था।उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व पूर्व में भी कोतवाली डोईवाला में चोरी के कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here