Home News Posts उत्तराखंड अधिकारी बक्शे नहीं जायेंगेः प्रीतम

अधिकारी बक्शे नहीं जायेंगेः प्रीतम

0
157

देहरादून। कांग्रेस के विधायक व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के प्रचार—प्रसार की सामग्री हटाये जाने पर कहा कि हमेशा भाजपा की सरकार नहीं रहेगी जब कांग्रेस की सरकार आयेगी तो ऐसे अधिकारियों को बक्शा नहीं जायेगा।
आज यहां कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश के विभिन्न मुददों को लेकर राजभवन कूच का ऐलान किया गया था तथा अपने कार्यव्रQम को सफल बनाने के लिए शहर भर में बैनर पोस्टर लगाये गये थे। आज प्रातः सात बजे से पहले ही नगर निगम की टीमें शहर में फैल गयी और कांग्रेस के बैनर पोस्टर उतारने शुरू कर दिये। जिसके बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह ने इसपर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अस्थायी राजधानी में राज्यपाल के आवास पर घेराव का कार्यव्रQम आज तय किया गया है। जिसके लिए शहर भर में बैनर पोस्टर लगाये गये थे। उनका आरोप है कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा सरकार के आदेश पर शहर भर से कांग्रेस के बैनर पोस्टर हटाये गये हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमेशा से भाजपा की सरकार नहीं रहेगी जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आयेगी तो ऐसे अधिकारियों को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि आज की रैली भाजपा सरकार के ताबूत में कील ठोकने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आज जो काम नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा किया गया है उसको वह अपने जेहन में रखेंगे और सत्ता में आते ही ऐसे अधिकारियों को दण्डित किया जायेगा। उन्होंने ऐसे काम को निदंनीय कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here