Home News Posts उत्तराखंड रेसकोर्स में आवारा कुत्तों का आंतक, दम्पत्ति बाल—बाल बचे

रेसकोर्स में आवारा कुत्तों का आंतक, दम्पत्ति बाल—बाल बचे

0
113
  • नगर निगम के दावे फेल, आवारा कुत्ते घूम रहे है सड़कों पर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पाश इलाके रेसकोर्स में इन दिनों आवारा कुत्तो का आंतक अपने चरम पर है। यह कुत्ते जहंा आने जाने वाले लोगों पर झपट रहे है वहीं इनके आतंक के चलते कई लोग इनसे बचने के चक्कर में दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
मामला बीते रोज का है। यहंा शहर के एक जाने—माने चित्रकार जाकिर अपनी पत्नी के साथ किसी परिचित के घर आये हुए थे। जब वह वापस लौटने लगे तो उन्हे वहंा मौजूद आवारा कुत्तों ने घेर लिया जिस पर उन्होने किसी तरह अपने आप व अपनी पत्नी को बचाया। जिस पर वहंा मौजूद लोगों का कहना था कि यहंंा इसी तरह यह आवारा कुत्ते लोगों पर झपट रहे है। जिससे हर दिन यहंा लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। यहंा सोचने वाली बात यह है कि जब देहरादून का नगर निगम शहर से इन आवारा कुत्तो का आतंक समाप्त करने की बात करता है तो फिर यह भारी संख्या में आवारा कुत्ते क्यों और कहंा से आ रहे है। यह सवाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने के लिए काफी है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here