Home News Posts उत्तराखंड भतीजे ने की चाचा—चाची की हत्या!

भतीजे ने की चाचा—चाची की हत्या!

0
32

बागेश्वर। गरुड़ तहसील के नरगोड़ी गांव में आज सुबह दोहरे हत्याकांड की सूचना से हड़कंप मच गया। यहां देर रात एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोविंद बल्लभ खोलिया ने देर रात अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान एक महिला ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल दंपती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ ले जाया गया। हालांकि, दोनों की हालत बेहद गंभीर थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। वारदात के बाद से आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी कैलाश नेगी के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here