Home News Posts उत्तराखंड निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन

निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन

0
39
  • शिविर में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की सहभागिता

    देहरादून। श्री सत्य साईं सेवा संगठन, उत्तराखंड की ओर से रायपुर चौक स्थित साई ग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल में निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
    शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद हृदय रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय रहते हृदय संबंधी बीमारियों की पहचान करना रहा। इस अवसर पर श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल, अहमदाबाद एवं राजकोट (गुजरात) के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की हृदय संबंधी जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी है। हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। श्री सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं।
    वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। हृदय रोगों की समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श कई लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। उन्होंने इस जनसेवा अभियान को समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।
    शिविर में जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही ऐसे मरीजों की पहचान भी की गई, जिन्हें हृदय संबंधी ऑपरेशन की आवश्यकता है, ताकि उन्हें आगे उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा सकें।
    कार्यक्रम का आयोजन श्री सत्य साईं सेवा संगठन, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह (वेटरन),डॉ समरजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। संगठन की ओर से जनसेवा और मानव कल्याण की भावना के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया
    श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और सुबोध उनियाल की उपस्थिति ने आयोजन में सहभागिता दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here