Home News Posts World नेपाल जलप्रलय: 175 शव बरामद, 750 लोग लापता!

नेपाल जलप्रलय: 175 शव बरामद, 750 लोग लापता!

0
33

काठमांडू। नेपाल में बिना किसी पूर्व चेतावनी या भारी बारिश के, अचानक आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने तीन जिलों में तबाही का ऐसा मंजर बिछाया, जिसने हाल के वर्षों की सबसे भयानक मानवीय त्रासदियों में से एक का रूप ले लिया है।
नेपाली पुलिस और पीएमओ के आंकड़ों के अनुसार, इस तबाही में समाचार लिखे जाने तक 175 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 750 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में नेपाल के आम नागरिकों के अलावा 391 विदेशी पर्यटक, 133 भारतीय नागरिक और 44 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। नेपाली समाचार पत्र द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, उफनती भोटे कोशी नदी और ल्हेंडे नदी के पानी ने इंसानों के साथ—साथ बस्तियों, पुलों और गाड़ियों को ताश के पत्तों की तरह बहा दिया।
बुधवार सुबह जब सीमावर्ती इलाकों में लोग व्यस्त थे, तभी अचानक नदी का जलस्तर विकराल रूप ले चुका था। इलाके में बारिश नहीं हो रही थी, इसलिए किसी भी स्तर पर खतरे का सायरन नहीं बजा और न ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का मौका मिला।
चीन सीमा के पास स्थित रसुवागढ़ी, तिमुरे और स्याफ्रुबेसी जैसी घनी आबादी वाली बस्तियां पानी के इस तेज बहाव की चपेट में सबसे पहले आईं। पानी के साथ भारी मात्रा में बहकर आए मलबे ने एक ही झटके में इमारतों को ध्वस्त कर दिया।
बाढ़ की विनाशलीला ने नेपाल की रीढ़ माने जाने वाले बुनियादी ढांचे को भी गहरा जख्म दिया है। शुरुआती आकलन के मुताबिक, देश की 9 जलविघुत (हाइड्रोपावर) परियोजनाएं इस मलबे में समाकर पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहीं 9 बैंकों की शाखाएं पूरी तरह बह गई हैं। इसके अलावा, यातायात के जीवन सूत्र माने जाने वाले 19 बड़े मोटर योग्य पुल और करीब 40 किलोमीटर लंबी सड़कें पूरी तरह कट चुकी हैं, जिससे दूरदराज के इलाकों में राहत दल का पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है।
पड़ोसी देश पर आए इस बड़े संकट के बीच भारत ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाली है। भारतीय वायुसेना का विशेष ब्—130श्र विमान 10 टन आवश्यक मानवीय सहायता और मेडिकल राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंच चुका है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत इस कठिन घड़ी में नेपाल के साथ मुस्तैदी से खड़ा है। इस फ्लैश फ्लड का मुख्य कारण कोई मानसूनी बारिश नहीं, बल्कि उच्च हिमाच्छादित क्षेत्र में हुई एक गंभीर भौगोलिक घटना है। प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों से प्राथमिक जानकारी मिली है कि नेपाल—चीन सीमा के करीब 20 किलोमीटर उत्तर—पूर्व में एक बड़ा बर्फीला भूस्खलन (आइस एंड रॉक एवलांच) हुआ। इस भूस्खलन से चटृानों और बर्फ के बड़े हिस्से ने ल्हेंडे नदी का रास्ता रोक दिया, जिससे एक अस्थायी मलबे की झील (डैम) बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here