Home News Posts उत्तराखंड पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
249

हरिद्वार। घर मे घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनके घर में घुसकर उनकी 14 साल की नाबालिक पुत्री संग दुष्कर्म किया गया है। बताया कि 18 अक्टूबर को वह तथा उनकी पत्नी कम्पनी में काम पर गये थे, जबकि किराये के कमरे में उनकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले राजकुमार ने उनकी नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने मामले की जांच की तथा साक्ष्य जुटाते हुए आरोपित राजकुमार को एक सूचना के आधार पर गैस प्लान्ट स्थित विजन रेजिन्स एण्ड रिसोल प्रा. लिमिटेड के सामने ग्राउण्ड से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सिडकुल स्थित सी एण्ड एस कम्पनी में नौकरी करता है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here