Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत

0
274


हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर व बाइक की आमने सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मौके से ट्रैक्टर चालक फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है।
मामला बाहदराबाद क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर निवासी 13 वर्षीय किशोर अपनी बाइक से किसी कार्य से बहादराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान घोड़ेवाला के समीप सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक टै्रक्टर छोड़कर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here