Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग बालिका जम्मू—कश्मीर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका जम्मू—कश्मीर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0
257

पौड़ी। नाबालिग के भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से नाबालिग बालिका भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते 19 दिसम्बर को सूरत सिंह (काल्पनिक नाम) निवासी— पौड़ी द्वारा कोतवाली पौड़ी में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग लड़की बीते 17 अक्टूबर को प्रातः लगभग 10 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है, जो अभी तक वापस घर नही आयी। प्रकरण राजस्व क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली पौड़ी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका का जम्मू—कश्मीर में होना चिन्हित किया गया। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जम्मू—कश्मीर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। साथ ही उसे ले जाने वाला आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में आ गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप सिंह पुत्र बहादुर सिंह, निवासी ग्राम कोटली, थाना चासना, जनपद रायसी, जम्मू कश्मीर बताया। बताया कि वह नाबालिग बालिका को अपने साथ जम्मू—कश्मीर ले गया था तथा इसके पश्चात स्वयं पुणे चला गया था। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here