टिहरी। भाई भाभी की क्रूरता का नतीजा निकला कि चिकित्सकों को युवक के दोनों हाथ काटकर उसकी जान बचायी।
घटना टिहरी जनपद के बांलगंगा तहसील के बासर पटटी के लस्याल गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेज सिंह (25वर्ष) और उसका भाई पूरब सिंह मुंबई में काम करते है। घर मे ंउनकी मांग जेठी देवी और पूरब की पत्नी अंजली रहती हैं। पूरब दो महिने पहले घर आया था। आरोप है कि उसकी पत्नी अंजली से अनबन चल रही थी इसे लेकर मां बेटे और बहू में विवाद हुआ था। इस पर अंग्रेज सिंह को फोन कर घर बुला लिया गया। 20 दिसम्बर की रात पूरब सिंह के घर पहुंचने पर परिवार में फिर झगडा हुा। विवाद इतना बढ गया कि पूरब व अंजली से अंग्रेस सिंह पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से वार कर दिया। इससे अंग्रेस सिह की हालत बिगड गयी। सुबह से दोपहर तक वह दर्द से तडपता रहा। बाद में पूरब िसंह ने उसके 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलेश्वर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अंग्रेज सिंह की दोनो हाथ की एल्बो बाहर निकली हुई थी। जिसके चलते चिकित्सकों ने उसके दोनों हाथों को काटकर उसकी जान बचा ली। पुलिस ने पूरब सिंह व उसकी पत्नी अंजली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।




