माणा से कलियर तक लाखों लोगों ने सुनी मन की बात

0
212

राज्यपाल और सीएम से लेकर सभी सांसद व विधायकों ने की शिरकत

देहरादून। पीएम मोदी ने आज देशवासियों को सौवीं बार मन की बात सुनाई। मन की बात के इस सौंवे एपिसोड को एक प्रचार का मेघा इवेंट बनाने के लिए भाजपा के सांसदों से लेकर विधायकों और संगठनों के पदाधिकारियों से लेकर आम भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी जबकि मीडिया ने भी इसके प्रचार—प्रसार में कोई कमी उठाकर नहीं रखी। जिसके कारण मन की बात का यह 100 वंा एपिसोड आज का सबसे बड़ा समाचार बन सका।
इस सौंवे एपिसोड को पूरे देश से लेकर विदेशों तक सुना गया। माणा (जिसे अब प्रथम गांव का दर्जा मिल चुका है) से लेकर पिरान कलियर तक सुने जाने की व्यवस्था सरकारी स्तर पर की गई थी। विधायकों व मंत्रियों तथा सांसदों की ड्यूटी इसके लिए लगाई गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने आज मन की बात का यह सौंवा एपिसोड नैनीताल में सुना जहां बड़ी स्क्रीन पर इसका सीधा प्रसारण किया गया। वहीं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल हरिद्वार और सांसद राज्य लक्ष्मी शाह हर्षिल में तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी कोटद्वार, गणेश जोशी देहरादून में भारी जनसमूह के साथ मन की बात सुनते नजर आए। इस अवसर पर राजभवन में भी एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन राज्यपाल द्वारा किया गया था जिसमें एक प्रदर्शनी के माध्यम से मोदी के मन की बात के पिछले तमाम एपिसोड में उठाए गए उन तमाम मुद्दों को प्रदर्शित किया गया था जो राज्य और समाज कल्याण से जुड़े हुए थे।
मन की बात के इस सौंवे एपिसोड के प्रसारण के लिए भाजपा द्वारा राज्य के सात हजार बूत तक बंदोबस्त किया गया था तथा 70 लाख लोगों तक इसे पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के संतोष सिंह जिनका जिक्र मन की बात में पीएम वर्षा जल संरक्षण में किया गया था उन्हें भी इस अवसर पर दिल्ली बुलाया गया था।


मन की बात पीएम की नहीं देशवासियों की मन की बातः धामी


नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पीएम मोदी के मन की बात के सौंवे एपिसोड के प्रसारण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि मन की बात प्रधानमंत्री के मन की बात नहीं है बल्कि देश के मन की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में जिस भी मुद्दे पर बात की है वह एक जन आंदोलन बन गया है। मन की बात देशवासियों के मन की बात होती है यही कारण है कि इसका देश के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और सुनते हैं। उन्होंने कहा कि यह इतना लोकप्रिय हो गया है कि देश ही नहीं विदेशों तक लोग इसकी प्रशंसा करते हैं। आज मन की बात के सौंवे एपिसोड के प्रसारण पर मैं पीएम मोदी का हार्दिक आभार प्रकट करता है और उन्हें बधाई देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here