Home News Posts उत्तराखंड महानगर कांग्रेस ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

महानगर कांग्रेस ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

0
524

देहरादून। राहुल गांधी के घर पर पुलिस भेजने व नोटिस देने के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्लेहाल चौक पर भाजपा का पुतला फूंका।
आज यहां राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने और नोटिस देने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी की अध्यक्षता में एस्ले हॉल पर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। गोगी ने कहा कि 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की जांच हेतु उनके घर मे पुलिस जाने और पूछताछ करने की घटना अत्यंत शर्मनाक है। गोगी ने कहा कि लोकतंत्र में की जाने वाले राजनीतिक रैलियों और कार्यक्रमों की इस तरह की स्क्रूटनी होने लग जायेगी तो लोकतंत्र और राजनीतिक गतिविधियां कैसे चल पाएंगी। फिर भी यदि सरकार को कोई जानकारी चहिए थी तो तब ही कर ली जानी चाहिए थी। अब 45 दिन बाद जाकर इस तरह पुलिस को एक शीर्ष नेता के घर भेजना, नोटिस आदि देना दुर्भावनापूर्ण कृत्य और सत्ता का दुरुपयोग है। सरकार के सामने बहुत सारे मसले हैं जिनको वह संभाल नहीं पा रही है, न सरकार से अडानी मामले में कुछ बोलते बन पड़ रहा है। इन्हीं चीजों से ध्यान हटाने का भी ये तरीका है। सीबीआई, ई डी आदि केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग खुलेआम किया जा रहा है। मीडया को नियंत्रित करने का कार्य हो रहा है। भाजपा को यह अहंकार हो गया है कि अब वे देश की सत्ता में हमेशा के लिए ही बने रहेंगे। जल्द उसका यह भ्रम टूटेगा। अगर कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भाजपा की तरह विपक्ष का दमन करने वाली नीति अपनाई होती तो आज भाजपा का देश मे कोई नामलेवा भी न होता। कांग्रेस आन्दोलनों और संघर्षों से जन्मी पार्टी है और इस तरह के हथकंडों से घबराने वाली नहीं है। सरकार चाहे कितनी भी दमनकारी नीतियां अपना ले, न तो राहुल गांधी इन सब हथकंडों से विचलित होने वाले हैं न कांग्रेसी इस पर चुप बैठे रहेंगे। पूरे देश में सरकार के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत,प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती ज्योति रौतेला, प्रदेश मुख्य प्रवत्तQा गरिमा दसौनी, प्रदेश महासचिव उपेंद्र थापली,नवीन जोशी, मनीष कुमार नागपाल, उर्मिला थापा, पुष्पा पंवार ,आशा मनोरमा शर्मा, रोबिन त्यागी, विनीत प्रसाद भटृ बंटू, सावित्री थापा, मंजू, पिया थापा, मनीष वर्मा ,वीरेंद्र पंवार,पूूनम कंडारी, सुमित देवरानी,लकी राणा, सतेंद्र पंवार, शिवम,सूरज छेत्री,आलोक मेहता,अरुण बलूनी, आशीष नौटियाल, नवाब खान, सजाद अंसारी,दानिश,मोहन थापली, रीना थपली,अनूप सक्सेना , पिंटू मौर्य , अरविंद गुरुंग, फैजल, शमीम मंसूरी, मोहन काला आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here