Home News Posts उत्तराखंड गन्ने के खेत में अधजला मिला होमगार्ड का शव

गन्ने के खेत में अधजला मिला होमगार्ड का शव

0
249

हरिद्वार। गन्ने के खेत में होमगार्ड का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहेडकी सैदाबाद गांव निवासी (50 वर्षीय) अरविंद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में होमगार्ड में तैनात था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह खेत में गन्ने की पाती जलाने के लिए गया था, जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने नौकर को खेत मे देखने के लिए भेजा। वहीं नौकर को अरविंद का अधजला शव खेत में पड़ा हुआ मिला, जिस पर नौकर ने शोर मचाना शुरू कर दिया, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में ले लिया। झबरेड़ा थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल उन्होंने गन्ने की पाती में लगी आग की चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here