Home News Posts उत्तराखंड अतंर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का मास्टमाइंड छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

अतंर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का मास्टमाइंड छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

0
409

देहरादून। अंर्तराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के मास्टरमांइड को एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से यूएई की विदेशी मुद्रा, यूएई की रेजीडेंटल कार्ड, भारतीय आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। गैंग का खुलासा तब हुआ जब आरोपी द्वारा बीते वर्ष सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर के साथ फोरेन इन्वेस्टर कम्पनी में ट्रेडिंग/इन्वेस्टमेण्ट के नाम पर 34 लाख 17 हजार रुपये की धोखाधडी की गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि बीते वर्ष जौलीग्राण्ट, भानियावाला, देहरादून निवासी एक वरिष्ठ नागरिक जो कि सेना चिकित्सा कोर में सुबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं, के द्वारा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में सूचना दर्ज करायी कि मैंने फेसबुक में ट्रेडिग का एक ऐप देखा और वह ऐप डाउनलोड कर लिया और उस ऐप के माध्यम से मैं अपोलो एकेडमी ग्रुप में सम्मिलित हो गया जो कि एक फोरेन इनवेस्टर कम्पनी है। इस ग्रुप में एसिसटेंड मिस जसलीन कौर नाम की कथित महिला ट्रेडिगं कराती थी, और एक कस्टमर सर्विस मैनेजर एकाउन्ट्स की डिटेल देती थी और उसमें हमसे पैसे डलवाती थी फिर मुझे जसलीन कौर ने एक रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भेजा और कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के आप टेड्रिगं नहीं कर सकते है जिस पर मैने दिनांक फॉर्म भरकर जमा कर दिया। इस ग्रुप में एक गुरु भी थे जो शाम को 8 बजे से 9 बजे तक टेड्रिगं के बारे में बताते थे, जिनका नाम जॉन पीटर हुसैन बताया गया। इसके बाद मैंने ट्रेडिगं में पैसे लगाने शुरू कर दियें और भिन्न—भिन्न तिथियों में उनके बताये गये खातों में कुल 34,17,000 रुपये इन्वेस्ट किये गये। इस प्रकार उक्त साइबर ठगों के द्वारा उनसे पैसा इन्वेस्ट/ट्रेडिंग करने के नाम पर ठगी की गयी है। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों/ व्हाट्सअप की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा कम्पनी से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया। जिसकी जांच में पता चला कि घटना का मास्टर माइंड हर विलास नन्दी पुत्र विकास नन्दी निवासी मौहल्ला फौजीनगर,जिला दुर्ग, छत्तीसगढ है। हर विलास नन्दी अत्यंत ही शातिर था जिसे गिरफ्तारी के प्रयासों की भनक लगते ही वह गिरफ्तारी से बचने हेतु अपनी रिश्तेदारी में नक्सली क्षेत्र दंतेवाडा, छत्तीसगढ में जाकर छिप गया। कुछ दिनों बाद स्थिति सामान्य पाकर आरोपी अपनी मांद से बाहर निकला और पुलिस टीम द्वारा उसे पकड लिया गया और गिरफ्तार कर आरोपी को ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर उत्तराखण्ड देहरादून लेकर आयी। आरोपी के कब्जे से यूएई की विदेशी मुद्रा, यूएई का रेजिडेण्टल कार्ड,ं एक भारतीय आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जिसे पर सम्पूर्ण भारत में 37 मुकदमें दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here