अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से कई लोग हुए अस्पताल में भर्ती

0
311

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में मीट की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसकी वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहोश कर्मचारियों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है। कर्मचारियों में युवती, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में करीब 50 कर्मचारियों को भर्ती करवाया गया है. जबकि अन्य मजदूरों को इलाके के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मामला रोरावर थाना इलाके के अल दुआ मीट फैक्ट्री का है। अस्पताल में भर्ती लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। जिस कंपनी में अमोनिया गैस लीक हुई है, वहां मीट पैकेजिंग का काम किया जाता है। फैक्ट्री में अमोनिया गैस कैसे लीक हुई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आ पाई है।
अमोनिया गैस के रिसाव के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। गैस की चपेट में आए लगभग 47 मरीजों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। मजदूरों में महिला पुरुषों के अलावा छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इससे पहले ओडिशा के बालासोर में बुधवार की देर शाम अमोनिया गैस लीक हुई थी, जिसमें 25 से ज्यादा महिला कर्मचारी बीमार पड़ गईं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here