Home News Posts पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाला गिरफ्तार

पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाला गिरफ्तार

0
309

पिथौरागढ़। पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली धारचुला में नियुक्त पुलिस टीम द्वारा रात्रि लगभग एक बजे गश्त के दौरान कुछ व्यक्तियों को रोका गया, जो बाजार क्षेत्र में गाली—गलौच एवं हो—हल्ला कर रहे थे। पुलिस द्वारा उन व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तथा अपने—अपने घर लौटने की हिदायत दी गई, किंतु वे उग्र होकर पुलिस से ही हाथापाई करने लगे। इस दौरान कांस्टेबल मोहित भाकुनी के सिर पर चोट आ गई। जिस पर पुलिस ने घायल कांस्टेबल मोहित भाकुनी की तहरीर पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तत्पश्चात आरोपी अनिल सिंह रावत पुत्र शंकर सिंह रावत निवासी कुटियालखेडा, धारचुला को गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here