Home News Posts उत्तराखंड सिल्कयारा सुरंग में मलबा गिरने से मजदूर की मौत!

सिल्कयारा सुरंग में मलबा गिरने से मजदूर की मौत!

0
153

उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ के प्रसिद्ध सिल्कयारा सुरंग में अचानक एक कंक्रीट का हिस्सा गिर गया। जिसके चलते एक मजदूर की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब सुरंग के अंदर निर्माण और रखरखाव से जुड़ा काम चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काम के दौरान अचानक एक कंक्रीट का हिस्सा मजदूर के गर्दन पर गिर गया और मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर झारखंड का रहने वाला 21 वर्षीय युवक था। बताया जा रहा है कि सुरंग में काम करने वाली कंपनी ने मजदूर के परिजनों को जानकारी दे दी है और उन्हें उत्तरकाशी भी बुला लिया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने इस हादसे में जांच के आदेश दे दिए हैं।
विदित हो कि यह वही सिल्कयारा सुरंग है जो पिछले साल उस समय देश—दुनिया की सुर्खियों में आई थी, जब यहाँ एक बड़ा हादसा हुआ था और 41 मजदूर कई दिनों तक सुरंग के अंदर फंस गए थे। उस समय एक बेहद जटिल और बड़े पैमाने पर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस नए हादसे के बाद एक बार फिर सुरंग निर्माण के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था और श्रमिकों की सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन और संबंधित निर्माण कंपनी इस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है कि आखिर सुरक्षा उपायों के बावजूद यह मलबा कैसे गिरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here