Home News Posts उत्तराखंड चाकू की नोक पर हुयी लूट का 12 घंटों में खुलासा, तीन...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का 12 घंटों में खुलासा, तीन गिरफ्तार

0
422

देहरादून। चाकू की नोंक पर हुई लूट के मामले में एसएसपी देहरादून के सख्त रूख को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर मात्र 12 घंटो के भीतर ही लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस लूट में तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी व एक चाकू भी बरामद किया है।
बता दें कि बीती शाम रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी आजाद नगर कॉलोनी, रायपुर के साथ पर्स लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पँहुचे तथा पीडित से जानकारी करने पर पता चला कि लुटेरों द्वारा पीड़ित का पर्स जिसमें 4800 रुपये नगद, 2 आधार कार्ड व एक आई कार्ड था लूट लिया गया था। पीड़ित ने बताया कि लुटेरो ने इस घटना को अंजाम देने के लिए एक सफेद रंग की स्कूटी का इस्तेमाल किया था।
लूट की इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को 24 घंटे के अन्दर घटना का अनावरण करने के सख्त निर्देश दिये गये थे। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने लुटेरो की तलाश शुरू कर दी गयी। मामले में पुलिस को पता चला कि लूट में प्रयुक्त स्कूटी प्रियंका पुत्री अशोक कुमार निवासी ऋषिनगर देहरादून के नाम पंजीकृत है। साथ ही सीसी कैमरों से पता चला कि एक लुटेरा प्रियंका का भाई आशु है। जिस पर पुलिस द्वारा देर रात से उसकी तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे आज सुबह लगभग चार बजे ऋषिनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा बताया गया कि इस घटना में उसके साथ उसके साथी रोहित व सौरभ भी थे। जिस पर पुलिस द्वारा रोहित व सौरभ को 4.15 बजे डीएल रोड़ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से घटना में लूटी धनराशी 4800 रुपये नगद, दो आधार कार्ड, पेन कार्ड, चाकू व स्कूटी बरामद की गयी। पूछताछ में आशु द्वारा बताया गया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है तथा उसने नशे की पूर्ति के लिये अपने दोस्तो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here