Home News Posts उत्तराखंड किशोर ने मंत्रिमंडल द्वारा लिये गये निर्णय का स्वागत किया

किशोर ने मंत्रिमंडल द्वारा लिये गये निर्णय का स्वागत किया

0
531

टिहरी। विधायक किशोर उपाध्याय ने नई टिहरी में नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन के निर्माण संबंधी जटिल समस्या के समाधान हेतु मंत्रिमंडल द्वारा लिये गये निर्णय का स्वागत किया है तथा मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी व उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों का आभार व्यत्त किया है। उपाध्याय ने मुख्य सचिव सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों की भी प्रशंसा की कि उन्होंने सकारात्मक त्वरित गति से समयबद्ध कार्रवाई की।
उपाध्याय ने कहा कि उनका ध्येय टिहरी को शिक्षा के हब के रूप में विकसित करना है। सेंट्रल स्कूल का 10वीं से 12वीं तक उच्चीकरण भी उन्होंने ही तत्कालीन मानव संसाधन मन्त्री स्व. कुंवर अर्जुन सिंह से 24 घण्टे के भीतर करवा दिया था, तब श्री विश्वकर्मा यहाँ के प्रधानाध्यापक थे।
उपाध्याय ने कहा कि 2010 में विद्यालय के भवन के लिये 10 करोड़ रूपया वे लाए थे और तबसे अब तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया था, अब लगभग 41 करोड़ रूपये से भव्य भवन विघालय हेतु बनेगा। उपाध्याय ने कहा कि राज्य निर्माण के उपरान्त पहला इंजीनियरिंग कालेज भी उन्होंने यहाँ स्थापित करवाया था और केंद्र सरकार उसको चला रही थी, लेकिन गुणीजनों ने उसे राज्य सरकार के सुपुर्द कर उसकी दशा—दिशा ही खघ्राब कर दी, अब उसे आईआईटी के कैंपस के रूप में विकसित करने की कार्रवाई गतिमान है। सबसे बड़ी आवश्यकता मेडिकल कालेज स्थापित करने की है और वह उनके साथ—साथ मुख्यमंत्री की भी प्राथमिकताओं में है।
श्री देव सुमन विश्व विघालय में चम्बा में इस वर्ष कुछ कक्षायें संचालित की जा रही हैं। अभी तक विश्व विद्यालय एक पोस्ट ऑफिस का कार्य कर रहा था।अब विश्व विद्यालय के मुख्यालय के लिये 25 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। राणी चौरीं परिसर को विश्व विघालय बनाने की प्रक्रिया गतिमान है और बादशाही थौल परिसर हेतु भी इसी तरह का प्रयास किया जा रहा है। कोटी कालोनी में राज्य स्तरीय जल क्रीड़ा केन्द्र की स्थापना की जा रही है। 10+2 का एक अच्छा स्कूल भी स्थापित किया जायेगा।
सुरसिंह धार स्थित नर्सिंग कालेज को पीजी कालेज के रूप अपग्रेड करने की कार्रवाई भी गतिमान है। शिक्षा के क्षेत्र में एक नये राष्ट्रीय स्तर के अध्याय के रूप में टिहरी स्थापित हो और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बने यह मेरी कोशिश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here