शिमला। शहर के नामी स्कूल मे पढ़ने वाले तीन बच्चों के अपहरण के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र कुछ ही समय के अंतराल में जहंा अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपहत् बच्चे भी बरामद कर लिये गये है। वहीं अपहरण की इस वारदात को पूर्व में उसी स्कूल में पढ़ चुके व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया था।
जानकारी के अनुसार देश के नामी स्कूल के तीन 11 साल के छात्र 9 अगस्त को लापता हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन को लेकर इनपुट मिला, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन के साथ चैथला के रहने वाले सुमित सूद नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया गया और बच्चों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। सूंत्रो का कहना है कि पुलिस ने जिस सुमित नाम के व्यक्ति को पकड़ा है, उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में नुकसान हो गया था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी को लेकर उसने ये साजिश रची। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसी प्रतिष्ठित स्कूल से पढ़ाई भी की है, इसलिए उसे स्कूल के बारे में तमाम बातें पता थीं। उसने बच्चों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाया फिर उन्हें ऊपरी शिमला के कोटखाई इलाके में ले गया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।




