टिहरी। पुलिस व औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर पांच दुकानों में मानकों का उल्लंघन करने पर उनको दवाये व्रQय विव्रQय करने पर रोक लगायी।
आज यहां उत्तराखंड शासन द्वारा जनहित में निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेशभर में मेडिकल स्टोरों/दुकानों पर बेची जा रही नकली दवाओं एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। इसी क्रम में सायं को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी एवं नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती एवं औषधि निरीक्षक, खाघ संरक्षण एवं औषधि प्रशासन, नई टिहरी द्वारा संयुक्त टीम गठित कर थाना क्षेत्रान्तर्गत ढालवाला, कैलाश गेट, शीशमझाड़ी एवं तपोवन क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोर/दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री में नियमों की भारी अनदेखी व मानकों का उल्लंघन पाया गया। मौके पर औषधि निरीक्षक द्वारा संबंधित संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही दवाओं के क्रय—विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए उन्हें निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। सेमवाल मेडिकल स्टोर, ढालवाला, ओम मेडिकल स्टोर, ढालवाला, हरि मेडिकल स्टोर, शीशमझाड़ी, श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर, शीशमझाड़ी, पुण्डीर मेडिकल स्टोर, कैलाश गेट पर व्रQय विव्रQय पर रोक लगायी गयी। पुलिस प्रशासन एवं औषधि विभाग ने जनमानस से अपील की है कि किसी भी मेडिकल स्टोर पर नकली अथवा अवैध दवाओं की बिक्री की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या औषधि विभाग को दें, ताकि जनहित में त्वरित कार्यवाही की जा सके।




