राम मंदिर के प्रांगण और मंदिर की सीढ़ियों को साफ करते नजर आए जैकी श्रॉफ

0
418

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ आजकल एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। वीडियो में जैकी श्रॉफ राम मंदिर के प्रांगण और मंदिर की सीढ़ियों को साफ करते नजर आए। 66 साल के जैकी श्रॉफ ने सबसे पुराने राम मंदिर के सफाई अभियान में हिस्सा लिया। ये मंदिर अयोध्या नहीं बल्कि मुंबई का है। भगवान के प्रति एक्टर का ये लगाव देख फैंस उनकी सादगी की तारीफ कर उन्हें जमीन से जुड़ा बता रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों जैकी को मुंबई के सबसे पुराने मंदिर में स्पॉट किया गया। जहां उन्हें पुराने राम मंदिर के बाहर और मंदिर की सीढ़ियां साफ करते दिखा गया। इस दौरान उनके पीछे बहुत सारे लोग खड़े थे, लेकिन जग्गू दादा हाथ में ग्लव्स पहनकर सफाई करने में जुटे हुए हैं। साफ-सफाई के साथ उन्होंने पेड़ों में भी पानी भी डाला। जैकी श्रॉफ के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक्स पर यूजर्स इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘जो इंसान जीरो से हीरो बना है ना वो अपनी अहमियत समझता है।’ दूसरे ने लिखा, ‘कैमरा के सामने और पीछे सबसे विनम्र इंसान हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘1 नंबर बिड़ू’। आपको बता दें कि फिल्मों के अलावा जैकी श्रॉफ सोशल वर्क भी खूब करते हैं। उन्होंने कई जरुरतमंद बच्चों के इलाज और एजुकेशन के लिए फंड दिया है। उनका एक ऑर्गैनिक फार्म भी है, जहां वो ऑर्गैनिक पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियां उगाते हैं। उन्होंने कई जरुरतमंद बच्चों के इलाज और एजुकेशन के लिए फंड दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here