Home News Posts World ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने किया भीषण हमला

ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने किया भीषण हमला

0
110


नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई। इजरायल के रक्षा मंत्री ने इसकी पुष्टि दी है। ईरान की राजधानी तेहरान के अलावा कौम, हाइफा, खोर्रमाबाद और इस्फहान पर मिसाइलें दागीं। ईरान सरकार के कुछ कार्यालयों पर भी हमला हुआ है। इसके जवाब में ईरान ने भी ताबड़तोड़ मिसाइलें दागकर इजरायली शहरों तेल अवीव, हाइफा, गैलिली आदि को निशाना बनाया है। इजरायली नागरिकों को शेल्टरों के पास रहने को कहा गया है। इस हमले में अमेरिका भी साथ था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देंगे।खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन परिसर को भी हमले में निशाना बनाया गया था, और ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई को पहले ही एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा चुका है।
गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के आवास और दफ्तर पर भी हमले हुए हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि खामेनेई तेहरान में नहीं है। हमले से पहले ही उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। शुरुआती चरण में ईरान की सैन्य इकाइयों और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति के घर को भी हमले में निशाना बनाया गया है। हालांकि, वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। ईरान ने 70 बैलेस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं हैं। इजरायल की आर्मी आईडीएफ ने कहा है कि ईरान से इजरायल की ओर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की पहचान हुई है, पूरे देश में अलर्ट एक्टिवेट कर दिया गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने घोषणा की है कि उसने इजरायल के खिलाफ “व्यापक मिसाइल और ड्रोन हमलों की पहली लहर” शुरू कर दी है। एक बयान में कहा गया है कि ये हमले “ईरान के इस्लामी गणराज्य के खिलाफ शत्रुतापूर्ण और आपराधिक दुश्मन की आक्रामकता के जवाब में” किए गए हैं।
पिछले एक घंटे में ईरान से इजरायल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इस बीच, उत्तरी और दक्षिणी इज़राइल में सायरन बजते जा रहे हैं। ईरान के समर्थन में हूती और हिज्बुल्लाह भी उतर आए हैं। यमन से हूतियों ने इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। वहीं लेबनान से आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here