Home News Posts उत्तराखंड गुलदार के हमले में महिला की मौत

गुलदार के हमले में महिला की मौत

0
8


कोटद्वार। पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में गुलदार के हमलों की घटनाएं लगातार जारी हैं, जहाँ आज सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला की मौत के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कविता कोठियाल, पत्नी कमल किशोर, निवासी कोटड़ीढांग, सनेह, कोटद्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलदार के हमले में महिला की जान चली गई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भय है कि आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की आवाजाही लगातार खतरा बनती जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में कोई और बड़ा हादसा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here