Home News Posts उत्तराखंड डंपर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत, युवती गम्भीर

डंपर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत, युवती गम्भीर

0
296

नैनीताल। सड़क हादसें आज सुबह एक डम्पर की चपेट में आने से जहंा स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी वही साथ बैठी युवती गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवती को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसकी हालत चितांजनक बनी हुई है।
मामला बेरीपड़ाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के सामने आज सुबह का है। जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 32 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नंद कांडपाल आज सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव की 25 वर्षीय नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली और स्कूटी पर बैठ गई। बताया जा रहा है कि नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सीधे डंपर के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे तत्काल उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here