तिरंगे के ऊपर लगाया इस्लामिक झंडा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

0
294

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपने घर पर तिरंगे के ऊपर इस्लामिक झंडा लगा दिया था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि तिरंगे के अपमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बरेली के ग्राम करमपुर चौधरी से वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूर्व कोटेदार अफसर खा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाया है। शिकायतकर्ता ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है।
बता दें कि भारतीय संविधान के नियम के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमेशा बाकी अन्य झंडे से ऊंचा रहता है। तिरंगे से ऊंचा किसी भी धार्मिक, राजनैतिक और संगठन के झंडे को नहीं लगाया जा सकता है। ऐसा करने पर वो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जाता है। गौरतलब है कि बरेली से लगातार कुछ वक्त से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले ईद मिलादुनबी के अवसर पर भोलेनगर निवासी शाकिर हुसैन ने घर के ऊपर इस्लामी झंडे के नीचे राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया था। इसका भी वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद शाकिर हुसैन को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here