Home ताजा ख़बर सड़क हादसें में घायल हुए इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन

सड़क हादसें में घायल हुए इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन

0
719

अहमदाबाद। इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल हुए है। यह हादसा अहमदाबाद के पास हुआ है। हादसे के बाद पवनदीप राजन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन आज सुबह 3.40 बजे कार हादसे का शिकार हुए हैं। इस सड़क दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा कैसे हुआ और उनका ताजा हेल्थ अपडेट क्या है? इस पर फिलहाल कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन सामने आए वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि पवनदीप राजन के बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है।
वीडियो में सिंगर पवनदीप राजन अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। वहीं डाक्टर उनके पैर में पटृी कर रहे हैं। उनकी गंभीर हालत देखकर उनके फैंस भी काफी परेशान हो रहे हैं। गौरतलब है कि पवनदीप राजन ने साल 2021 में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here