गंगोत्री में समुद्रतल से 3140 मीटर की ऊंचाई पर गंगा के किनारों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया

0
209

लोकेंद्र सिंह बिष्ट

उत्तरकाशी। एक बार फिर से मां गंगा के धाम गंगोत्री में जिला अधिकारी अभिषेक रुहेला वा गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट , जिला प्रशासन, नगर पंचायत गंगोत्री, आईटीबीपी , मंदिर समिति गंगोत्री के नेतृत्व में वृहद गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। बताते चलें कि भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जलशक्ति मंत्रालय द्वारा 3 मई से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक राष्ट्रीय नदी मां गंगा एवम इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता एवम संरक्षण के प्रति जनमानस में व्यापक जागरूकता के दृष्टिगत बड़े पैमाने पर समूचे देश की नदियों के किनारों पर जन आंदोलन/आउटरीच गतिविधियों के तहत मिशन लाइफ अभियान के तहत मां गंगा के उदगम गंगोत्री में समुद्रतल से 3140 मीटर की ऊंचाई पर आज मां गंगा जी के किनारों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रयास करना और जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है। नहीं थकेंगे स्वच्छ करेंगे।

बिष्ट ने बताया कि हर हर गंगे नमामि गंगे के नारों के साथ 22 अप्रैल से कपाट खुलने के दिन से आज 20 मई तक इन तीस दिनों में गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड ने गंगोत्री धाम में पांचवी बार वृहद गंगा स्वच्छता अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत आज 20 बोरे नए पुराने वस्त्र, चूड़ी बिंदी लिपिस्टिक वा प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया। आज के अभियान में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि श्रद्धालुओं को मां गंगा जी में नए वा पुराने वस्त्र न बहाने वा एन चढ़ाने की अपील के साथ नगर पंचायत गंगोत्री रोजाना गंगा जी में चढ़ाए गए वस्त्रों को एकत्रित करता है। भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महा अभियान मिशन लाइफ अभियान के तहत आज वृहद गंगा स्वच्छता अभियान में सीडीओ गौरव सिंघल, एसडीएम चतर सिंह चौहान, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, उपाध्यक्ष रावल दिनेश सेमवाल अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंगोत्री कुसुम राणा, तहसीलदार आदि जिला प्रशासन वा गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। मां गंगा के तट गंगोत्री में डीएम अभिषेक रुहेला वा गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगा स्वच्छता अभियान में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को मिशन लाइफ अभियान में तय गंगा स्वच्छता शपथ दिलवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here