Home News Posts उत्तराखंड होटल—ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों ने प्रशासन से की गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने...

होटल—ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों ने प्रशासन से की गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग

0
110

पौड़ी। श्रीनगर क्षेत्र में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट से जुड़े व्यवसायियों ने आज प्रशासन से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले में उन्होने एक ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
ज्ञापन के माध्यम से व्यवसायियों का कहना है कि नगरीय क्षेत्र और चारधाम यात्रा मार्गों पर होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का व्यवसाय पूरी तरह गैस सिलेंडर पर निर्भर है। इस क्षेत्र से हजारों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं और कई श्रमिक अपने परिवार का भरण—पोषण इसी व्यवसाय के जरिए करते हैं। ज्ञापन में बताया गया कि गैस की उपलब्धता में आ रही दिक्कतों के कारण होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। यदि समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुए तो हजारों लोगों के रोजगार पर संकट आ सकता है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही इन प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा गया है कि यदि गैस सिलेंडर की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कई श्रमिक बेरोजगार हो सकते हैं। इसलिए प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करने की अपील की गई है। यह ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता इरफान अली द्वारा प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें होटल—ढाबा और रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here