ओडिसा। कटक स्थित श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज सुबह आग लगने की सूचना से सनसनी फैल गयी। हादसें में 10 मरीजों की मौत हो गयी जबकि 11 कर्मचारी झुलस गये है। जिनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार कटक के एसीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज तड़के सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हुई है। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के एक वार्ड में लगी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय अस्पताल में करीब 23 मरीज भर्ती थे। घटना के समय भयानक आग से मरीजों को बचाने में अस्पताल स्टाफ के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन आग किस कारण लगी है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना के बाद सुबह घायलों का हाल जानने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिवारों को 25—25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया गया है।




