Home News Posts उत्तराखंड हूटर और तेज रफ्तार पड़ी भारी, चार कारें की गयी सीज

हूटर और तेज रफ्तार पड़ी भारी, चार कारें की गयी सीज

0
242

हरिद्वार। हूटर बजाकर तेज रफ्तार कार चलाना कुछ लोगों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने ऐसी चार कारें सीज कर आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर ली है।
कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चार वाहन चालक हूटर बजाते हुए तथा तेज रफ्तार में वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते पाए गए। मामले में पुलिस ने अमन त्यागी पुत्र संजय त्यागी निवासी मंदाकिनी कॉलोनी, विशाल सैनी पुत्र वीर सिंह निवासी डंडेरी ख्वाजगीपुर, युग सचदेवा पुत्र संजय सचदेवा निवासी आदर्श नगर तथा यश चौहान पुत्र चंद्रशेखर निवासी खंजरपुर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा के अंतर्गत कार्रवाई की गयी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चारों वाहनों को सीज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here