हैड कांस्टेबल पर रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
254

हरिद्वार। पीएसी के हैड कांस्टेबल पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि हैड कांस्टेबल उसका रिश्तेदार है जिसका उनके घर पर आना—जाना था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हैड कांस्टेबल द्वारा महिला से दुष्कर्म किये जाने का यह मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहंा रहने वाली एक महिला ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका एक रिश्तेदार राजेश देवरानी जो 40 वीं वाहनी पीएसी में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात है तथा जिसका उनके घर पर आना जाना था, उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिला का आरोप है कि हैड कांस्टेबल अक्सर उनके घर आकर उनके पिता के साथ शराब पीता है। पुलिस ने 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैड कांस्टेबल राजेश देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि 40 वी वाहिनी पीएसी में तैनात हैड कांस्टेबल राजेश देवरानी उनका रिश्तेदार है और उसका उनके घर पर आना जाना है। महिला का आरोप है कि हैड कांस्टेबल अक्सर उनके घर आकर उनके पिता के साथ शराब पीता है। उसी दौरान हैड कांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और विरोध करने पर गाली—गलौच, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हैड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here