Home News Posts उत्तराखंड गोली मारकर गैस एजेंसी स्वामी की हत्या

गोली मारकर गैस एजेंसी स्वामी की हत्या

0
583

देहरादून। हथियारबंद बदमाशोें ने गोली मारकर गैस एजेंसी स्वामी की हत्या कर दिये जाने की घटना से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं दिन दहाड़े हुए यह घटना दून में 90 के दशक की याद दिलाती है। जब सरेआम उस समय के नामी गैंगस्टर देवेन्द्र अरोड़ा उर्फ (निक्कू) द्वारा छात्र नेता विनोद बड़थ्वाल पर अपने शूटरों से सरेआम जानलेवा हमला कराया गया था। वहीं इस मामले मेंं भी शूटरों द्वारा हत्या किये जाने की बात कही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः साढे दस बजे डालनवाला कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि तिब्बती मार्केट के पास एक युवक को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को दून चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित की तो पता चला कि मृतक प्रत्येक दिन परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आता था तथा आज भी वह टेनिस खेलकर सडक किनारे खडी अपनी कार की तरफ जा रहा था तभी वहां पर अनानास की ठेली से उसने अनानास खरीदा और अपनी कार की ओर चला तभी स्कूटी सवार दो लोग वहां पर पहुंचे और उन्होंने मृतक पर गोलियां बरसा दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा पुत्र कर्नल आरसी शर्मा निवासी जीएमएस रोड के रूप में हुई। मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड पर स्थित अमरदीप गैस एजेंसी का स्वामी था। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जांच में मृतक के बारे में जानकारी की गयी तो मृतक का व्यवसाय को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था तथा उक्त विवाद के चलते मृतक की मां के द्वारा उच्च न्यायालय में अपने बेटे (मृतक) से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्राप्त किया जाना प्रकाश में आया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में टीमों का गठन किया गया। दिन दहाडे हुई इस हत्या से शहर में सनसनी फैल गयी। लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया कि दिन दहाडे स्कूटी सवार बदमाशों के द्वारा घटना को अंजाम देकर आराम से मौके से फरार हो जाना लोगों में चिन्ता का विषय बना हुआ है।

अर्जुन की पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज, सास सहित चार नामजद

देहरादून। आज प्रांतः परेड ग्रांउड के समीप जीएमएस रोड निवासी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने मामले मे अपनी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, उसकी पत्नी संगीता उनियाल व एस.के. मेमोरियल हास्पिटल के मालिक अजय खन्ना के खिलाफ हत्या की धाराओ में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिस पर पुलिस जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here