Home News Posts उत्तराखंड गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू

गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू

0
360

उत्तरकाशी। धराली आपदा के बाद बीते कल गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा विधिवत रूप से शुरू हो गई है। यात्रा के पहले ही दिन 500 से अधिक तीर्थयात्री उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बता दें कि बीते दिनो धराली आपदा के कारण सड़कों के टूट जाने से गंगोत्री धाम यात्रा बंद कर दी गयी थी। जिसके बाद प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद सड़के दोबारा से सुधारी गयी। जिसके बाद बीते रोज गंगात्री धाम यात्रा विधिवित रूप से शुरू कर दी गयी है। उत्तरकाशी प्रशासन मौसम और सड़क मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सीमित संख्या में भेज रहा है। बीते रोज सुबह जिला मुख्यालय में रुके श्रद्धालुओं को टैक्सी यूनियन ज्ञानसू व भटवाड़ी प्वाइंट से वाहनों के जरिए गंगोत्री धाम रवाना किया गया। वहीं, यमुनोत्री धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 13 सितंबर को निर्णय लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here