गंगा में बही तीन महिलाए, हड़कंप

0
414

देहरादून। हरियाणा से देवभूमि घूमने आयी तीन महिलाए आज सुबह गंगा की तेज धारा में बह गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व एसआरडीएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी थी लेकिन महिलाओं का कुछ पता नहीं चल सका है।जानकारी के अनुसार हरियाणा से कुछ लोग देवभूमि उत्तराखण्ड घूमने आये थे जिनमें एक युवती और दो महिलाएं भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि तीनों महिलाए हरिपुरकला स्थित एक आश्रम में ठहरी हुई थी। आज सुबह लगभग पांच बजे कुसुम पत्नी राजेश निवासी खानपुरकला, सीमा पत्नी नरेन्द्र निवासी ग्राम पादची थाना गन्नौर व नेहा पुत्री सतबीर निवासी सोनीपत गीता कुटीर घाट पर नहाने के लिए गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही तीनों गंगा नदी में उतरी, तेज बहाव की चपेट में आ गयी और देखते ही देखते तीनों बहने लगी। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो उन्होने घटना से एसडीआरएफ को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंच कर उनकी तलाश शुरू कर दी। दोपहर खबर लिखे जाने तक महिलाओं का कुछ पता नहीं चल सका वहीं एक साथ तीन महिलाओं के बहने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here