नदी में नहाने गये चार किशोरों की मौत, शव बरामद

0
209

चमोली। शुक्रवार दोपहर को नदी में नहाने गये चार किशोर लापता हो गये। जिनको काफी तलाश किया गया। आज सुबह जब उनका शव दिखायी दिया तो पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उनका शव बाहर निकालकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
चमोली के देवाल विकास खंड में बीते रोज 4 किशोरों की कैल नदी में डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थराली उप जिलाधिकारी सहित स्थानीय प्रशासन पहुंचा और पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें चारों शवों को पानी से बाहर निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि यह चारों किशोर शुक्रवार दोपहर को कैल नदी में नहाने के लिए गये थेे और तब से ही वह सभी लापता बताए जा रहे थे जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी और सभी लोग रेस्क्यू अभियान में जुट गए। इस घटना के बाद से पूरे ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here