Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

0
397

देहरादून। ऋषिकेश में होने वाली जी—20 बैठक में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमान उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस क्रम में आज सुबह करीब 8 बजे ब्राजील से तीन डेलीगेट्स जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिनका जोरदार स्वागत किया गया।
दिल्ली से जौलीग्रांट की फ्लाईट से जी—20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे जिनका स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल—दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डोईवाला उप जिलाधिकारी श्ौलेंद्र सिंह नेगी ने बताया की जी—20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील से 3 डेलीगेट्स टियागो अल्मेडा पिंटो, एंटोनियो फ्रीटास व मार्डेन डी मेलो बारबोजा जॉलीग्रेंट एयरपीर्ट पहुंचे, जिनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी टिहरी शालिनी पंत, डोईवाला तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here