हरिद्वार। पुलिस एवं बदमाशों के बीच सुबह सुबह हुई मुठभेड़ में जहंा एक बदमाश घायल हुआ है अन्य फरार होने में सफल रहे। घायल बदमाश को उपचार हेतु रुड़की अस्पताल भेजा जाया गया। वहीं सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अन्य बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला कलियर थाना क्षेत्र में आज सुबह का है। मिली जानकारी के अनुसार कलियर थाना पुलिस गो तस्करी की सूचना पर रोलहेडी के पास जंगल में पहुंची थी। उन्होंने बदमाशो की तलाश शुरू की तभी उन्हें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए पुलिस द्वारा पूछे जाने पर बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर डाली। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली बदमाश को जा लगी। वहींकुछ बदमाश मौके से फरार हो गए उनकी तलाश जारी है। घायल हुए व भागे गये सभी बदमाश गो तस्कर बताये जा रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। वही सिविल अस्पताल पहुंचकर भी घायल से पूछताछ की। घायल का नाम 35 वर्षीय नौशाद निवासी सिकरौढा थाना भगवानपुर बताया गया है आरोपी के खिलाफ गौ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं।




